PM Ujjwala Yojana 3.0
इस योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हा प्रदान कर रही है। अगर आप भी चूल्हे पर खाना बनाती हैं और एलपीजी कनेक्शन लेना चाहती हैं, तो यह योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। यह योजना 2021 में अपने दूसरे संस्करण (PMUY 2.0) के रूप में लॉन्च की गई थी और 2025 में इसमें नए बदलाव किए गए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को फ्री गैस कनेक्शन, पहला सिलेंडर और एक चूल्हा दिया जाता है, जिससे वे लकड़ी या गोबर के उपलों के धुएं से बचकर स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर सकें।इस योजना में महिलाओं को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं—
- बिल्कुल मुफ्त गैस कनेक्शन
- एक मुफ्त चूल्हा
- पहला गैस सिलेंडर नि:शुल्क
- गैस रिफिलिंग पर सब्सिडी
- गांवों और छोटे शहरों में महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार
- लकड़ी और कोयले से खाना पकाने के कारण होने वाली बीमारियों से राहत
इस योजना के माध्यम से सरकार स्वच्छ ईंधन अपनाने को बढ़ावा देना चाहती है, ताकि महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है, जो इस प्रकार हैं—
- आधार कार्ड (आवेदक महिला का)
- राशन कार्ड (परिवार की संरचना प्रमाणित करने वाला दस्तावेज)
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
यदि आपके पास ये दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकती हैं और मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ उठा सकती हैं।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं—
- महिला आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला का नाम बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार की सूची में होना चाहिए।
- महिला निम्नलिखित श्रेणियों में से किसी एक की सदस्य होनी चाहिए:
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी
- अति पिछड़ा वर्ग (MBC)
- अंत्योदय अन्न योजना (AAY)
- चाय बागान या पूर्व चाय बागान जनजातियों की महिलाएं
- वनवासी या दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोग
- SECC 2011 सूची में दर्ज गरीब परिवार
- 14-बिंदु घोषणा के अनुसार कोई भी गरीब परिवार
- आवेदक महिला के नाम से पहले से कोई अन्य गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

Comments
Post a Comment